*3 घंटे धूप में JCB से लटकाया, मारे डंडे..जख्मों पर छिड़का नमक, दहला देगी ये घटना*


जन जागृति संगम 

राजस्थान के ब्यावर से सामने आए एक दर्दनाक मामले ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी ने ड्राइवर को JCB मशीन से लटकाकर दो से तीन घंटे तक बुरी तरह पीटा।


*दर्द बढ़ाने के लिए जख्मों पर छिड़का नमक*

आरोपी तेजपाल सिंह उदावत, जो पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, उसने अपने फार्म हाउस में एक डंपर चालक को डीजल चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोपी ने पहले तो ड्राइवर को JCB पर लटकाकर जानवरों की तरह पीटा। इतने में मन नहीं भरा तो पीड़ित के शरीर पर नमक और पानी छिड़का गया ताकि उसका दर्द और बढ़ जाए।

*तेजपाल सिंह ब्यावर में बना डर का पर्याय*

चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना की सूचना रायपुर थाना प्रभारी को तक नहीं है। यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही और क्षेत्र में बढ़ते दबंगों के खौफ को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेजपाल सिंह क्षेत्र में डर का पर्याय बन चुका है। उस पर बजरी के अवैध खनन और दूसरे आपराधिक मामलों के आरोप पहले से दर्ज हैं। इससे पहले भी वह पुलिस स्टेशन में खुद पूछताछ करने का वीडियो वायरल कर चुका है।

*शर्मनाक, पुलिस ने आरोपी पर नहीं की कोई कार्रवाई*

अब जब यह मामला सामने आया है, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने एक सुर में मांग की है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो और पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जाए कि इतनी गंभीर घटना पर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यह मामला प्रशासन और कानून-व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*