*आज से चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान* *प्रथम महाअभियान में की गई 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी*

   
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 26 मई 2025, जिला प्रशासन द्वारा जिले में आज 27 से 30 मई 2025 तक विभिन्‍न प्रकार की ईकेवायसी करने के लिए कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार विशेष महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत समग्र, खाद्य, आधार, आर.ओ.आर., ईकेवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का शतप्रतिशत कार्य किया जावेगा। 
जिले में प्रशासन द्वारा ईकेवायसी के लिए 14 से 17 मई तक चलाए गये प्रथम ईकेवायसी महाअभियान में कुल 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी। इनमें जावद उपखण्‍ड क्षेत्र में 11 हजार 166 ईकेवायसी, मनासा क्षेत्र में 11 हजर 886 एवं नीमच उपखण्‍ड क्षेत्र में 10 हजार 825 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी। 
प्रथम ईकेवायसी महाअभियान के बाद भी शेष रहे हितग्राहियों के ईकेवायसी करने के लिए जिले में 27 मई से 30 मई तक चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। 

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस महाअभियान में राजस्‍व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले को घर-घर संपर्क कर, विशेष शिविर आयोजित कर शेष रहे हितग्राहियों की शतप्रतिशत ईकेवायसी करवाने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ एवं सभी सीएमओ को ईकेवायसी महाअभियान की प्रतिदिन निरंतर मॉनीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्‍होने एसडीएम को भी अभियान की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*