*प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान सरवानिया महाराज में 8 करोड रूपये मूल्‍य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 28 मई 2025
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्द्रा के मार्गदर्शन में जिले में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा हैं। नायब तहसीलदार, तहसील जावद के प्रकरण क. 0008/3-68/2022-23 एवं 0005/अ-68/2025-26 में 



ग्राम सरवानिया महाराज स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 235/1 रकबा 3.462 हेक्टेयर पर अनावेदक हकीम पिता अल्लानूर व तालीम पिता अल्लानूर जाति मुसलमान निवासी सरवानिया महाराज एवं सागरमल पिता मोहनलाल पाल पुर्बिया मोहनलाल पिता भेरूलाल तेली निवासी सरवानिया महाराज द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। जिसका न्यायालय नायब तहसीलदार, जावद द्वारा बेदखली आदेश पारित किया गया तथा अनावेदकगणों को अतिक्रमण हटाने हेतु आदेशित किया गया था।


परन्तु अनावेदकगणो द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग तथा नगरीय निकाय की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को एसडीएम श्रीमति प्रीति संघवी नाहर, एसडीओपी श्रीमति यशस्वी शिंदे, श्रीमति निकिता सिंह, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग, थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा,


थाना प्रभारी, श्री श्याम कुमावत, सीएमओ श्री अब्दुल रउफ खान एवं पटवारियों के दल ने न.पा. के अमले व कोटवारों तथा पुलिस बल के सहयोग से सरवानिया महाराज में शासकीय जमीन पर किया गया उक्‍त अतिक्रमण हटाकर, बाजार मूल्य लगभग 8 करोड़ रूपये की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*