*जिला प्रशासन ने की जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल* *नीमच जिले में 918 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर एक लाख से अधिक ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली*

    
जन जागृति संगम न्यूज

नीमच
डॉ बबलु चौधरी 


जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में प्रारंभ किये गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 1673 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 918 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 6319 ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली है। इस कार्य में कुल 6519 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की है। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 43 लाख 23 हजार 299 घन मीटर से बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 77 हजार से अधिक घन मीटर हो गई है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाउ मिटटी भी उपलब्ध हुई है।
       जिला पंचायत नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र जावद में जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 73 ग्राम पंचायतों में 592 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन किया गया है। इनमें से 339 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, अब तक 20786 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 1850 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।
मनासा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 102 ग्राम पंचायतों में 636 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर, 318 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर, 19982 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 2218 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है।
इसी तरह जनपद क्षेत्र नीमच ने सभी 68 ग्राम पंचायतों में 427 जल संरचनाओं के गहरीकरण के कार्य चिन्हित किए जाकर, इनमें से 243 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभकर, अब तक 15551 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी जन सहयोग से निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 5321 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।
जल संसाधन के 18 जलाशयों से निकाली गई 50 हजार ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी
इसके साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा 18 जलाशयों का जनसहयोग से गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, 50 हजार ट्रेक्टर ट्राली एक लाख घन मीटर मिट्टी किसानों ने निकाल कर अपने खेतों में डाली हैं इसमें 900 ग्रामीणों ने जनसहभागिता की हैं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री विमल श्रीवास्‍तव ने बताया, कि कवई, नयापुराना, जीरन, केनपुरिया, जमुनिया, चमलेश्‍वर एवं बैसला के तालाबों का जन सहयोग से गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 50 हजार ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी निकालकर, 900 किसानों ने अपने खेतों में डाली है। इससे किसानों के खेतों की उत्‍पादकता बढेगी, साथ ही तालाबों का गहरीकरण होने से जल भराव क्षमता भी बढी है। जल स्‍तर में भी वृद्धि होगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*