*बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीँ* *अकेली देख अपनी ही बेटी पर पिता की बिगड़ी नियत* *कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म*

जन जागृति संगम

उत्तर प्रदेश के संभल से पिता के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।


पिता ने घर में इंटर की छात्रा अपनी बेटी को अकेली देखकर दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया।

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बेटी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़त छात्रा ने मां को फोन के माध्यम से आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडि़ता ने मां के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गुरुवार सुबह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसकी मां मायके गई हुई थी। वहीं भाई भी स्कूल में था। दिन में करीब 11 बजे पिता ने बेटी को कमरे में बुलाया। इस दौरान पिता ने बुरी नीयत से बेटी को दबोच दुष्कर्म किया। बेटी पिता-पुत्री के संबंधों का हवाला देती रही, लेकिन आरोपी ने एक न सुनी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीडि़ता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

*बेटी ने फोन के माध्यम से मां को दी जानकारी*
इसके बावजूद डरी सहमी पीडि़त छात्रा ने फोन कर मां को इस संबंध में जानकारी दी। ये बात सुनकर मां के होश उड़ गए। वह घर पहुंची और बेटी को लेकर थाने जा पहुंची। इसके बाद महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। https://kutumbapp.page.link/6UwS1JFpiQggT9zC8

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*