*मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत उद्योगों में अधिकाधिक युवाओं केा रोजगार दें- श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर ने जिला कौशल समिति की बैठक में दिए निर्देश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 28 मई 2025,मुख्‍यमंत्री सीखों, कमाओं योजना एवं प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना के तहत अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को जिले के उद्योगो में इंटर्नशिप करवाकर उन्‍हें रोजगार उपलब्‍ध कराये।

 

आईटीआई नीमच के प्राचार्य, उद्योगपतियों एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर, उन्‍हें इन योजनाओं के तहत अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए प्रेरित करें। 



यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला कौशल समिति की बैठक में मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना, प्रधानमंत्री इन्‍टरशिप योजना, एनएपीएस-2 योजना रि लक्ष्‍यपूर्ति की समीक्षा करते हुए दिए। 
     

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर, आईटीआई प्राचार्यगण, अडानी, अल्‍ट्राटेक उद्योग के प्रतिनिधि व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 
      


बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने आईटीआई प्राचार्य श्रीमती चौहान को निर्देश दिए, कि वे मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना की लक्ष्‍यपूर्ति के लिए माहवार उद्योगवार लक्ष्‍य निर्धारित कर उनकी प्रतिमाह पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना तैयार कर प्रस्‍तुत करें। उन्‍होने उद्योगो से चर्चा कर उनकी मांग अनुरूप बेरोजगार युवाओं को प्‍लेसमेंट करवाने, इंटरशिप करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने अडानी व अल्‍ट्राटेक उद्योग के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया, कि वे अपने उद्योग संस्‍थान में निर्धारित लक्ष्‍य के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को चयनित कर, उन्‍हें इंटर्नशिप करवाए तथा सीखों कमाओं योजना का लाभ भी प्रदान करें।   


















टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*