*प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को मिल रही है उचित खानपान में मदद*

 
    
जन जागृति संगम न्यूज

नीमच :

डॉ बबलु चौधरी 




प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शासन से मिल रही आर्थिक मदद महिलाओं के लिए गर्भावस्‍था में उचित खानपान और स्वास्थ्य, देखभाल में काफी मददगार साबित हो रही है।

नीमच जिले के ग्राम आकली की श्रीमती आशा जाटव कहती है, कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से मिली राशि से, उन्हें गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपने स्वयं की स्वास्थ्य देखभाल एवं उचित खानपान में काफी मदद मिली है। आशा ने अपने गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन करवाया। इससे उसे गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद बहुत मदद मिली है।

ग्राम हरवार निवासी श्रीमती रीना पति मनीष अहिरवार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह चिंतित थी, कि बच्चे के जन्म के बाद उसका व बच्चें का खर्च कैसे पूरा कर पाएगी। रीना ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में अपना पंजीयन करवाया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत रीना को दो किश्‍तों में पांच हजार रूपये की राशि मिली। इस राशि से रीना ने आवश्यक दवाईयां, पोषण आहार तथा स्वयं व बच्चें के लिये खर्च, आवश्यक सामग्री खरीदी। रीना व उसकी बेटा दोनों स्वस्थ्य है।

रीना का कहना है, कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान है। वह इस योजना के तहत मिली मदद के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु