*भाजपा की यह कैसी राष्ट्रवादिता - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दिया घटिया मानसिकता का परिचय+

जन जागृति संगम न्यूज़ चैनल
9303003334
  

नीमच / भोपाल। वर्तमान में पहलगांव आतंकी हमले के बाद जिस प्रकार से भाजपा से जुड़े घटिया मानसिकता रखने वाले भाजपा के मंत्री , *भाजपा की यह कैसी राष्ट्रवादिता - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* 


*भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दिया घटिया मानसिकता का परिचय+ ,
उपमुख़्यमंत्री और 56 इंच के स्वयंभू महामानव के बयान आ रहे है वो भारतीय सेना के साथ ही देशवाशियो के आत्मसम्मान को चोटिल करने वाले है। पहलगाव घटना के बाद मध्यप्रदेश के तीन भाजपा नेताओ विजय साह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन सम्बोधित कर , जगदीश देवड़ा ने भारतीयों को ,भारतीय सैनिको को एवं भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर एवं , फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादियों को हमारें आतंकवादी बोलकर अपनी घटिया मानसिकता का ;परिचय देकर भारतीयों एवं भारतीय सेना के आत्मसम्मान पर चोंट मात्र इसलिए की है की अपने आका की चरण चाटुकारिता कर उच्च पद प्राप्त कर सके क्या भारतीयों का एवं भारतीय सेना का अपमान करना ही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादिता है ? क्या भाजपा के लिए राष्ट्र की जगह महामानव की चरण चाटुकारिता ही राष्ट्रवाद है ?
   
     
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की अभी इन नेताओ के बयानों से आक्रोशित देशवासियो का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था की एक और भाजपा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने आपत्तिजनक बयान दिया है की पहलगाव में आतंकी हमले के समय वंहा वीरांगनाये नहीं थी , जज्बा नहीं था दिल नहीं था ,आतंवकवादियो से लड़ी नहीं और जिसके कारन वो विधवा हो गई। क्या अगर स्वयं रामचंद्र जांगड़ा वंहा होते तो क्या वो भी उन के सामने निहत्थे विरोध कर पाते जो व्यक्ति अपने स्वयं के देश में अपने क्षेत्रवासियों के बिच में अंगरक्षक लेकर घूमता हो और वो बात कर रहा है निहथे लोगो का आतंवादियो का सामना करने की। क्या भारतीय महिला सांसद की नजर में वीरांगना नहीं है ? जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए इतिहास गवाह है जब जब भारतीय विरंगना को संसाधनों के साथ मौका मिला है उन्होंने दुश्मनो के छक्के छुड़ा दिए है ?आपकी सोच कितनी घटिया मानसिकता की है जो भारतीय विरंगना पर आपत्तिजनक बयान दे रहे है। 
       
अग्रवाल ने कहा की एक महामानव जो बयान दे रहा है की अब सीना तान कर मोदी खड़ा है तो हम पूछना चाह रहे है वो 56 इंच का सीना तब कहा था जब पूरा देश, विपक्ष आपके साथ था सेना तैयार थी तब आपने तीसरे देश के राष्ट्रपति ट्रम्प के कहने पर सीजफायर क्यों कर दिया। आपका 56 इंच का सीना कहा है जो अभी तक आप हिंसाग्रस्त मणिपुर नहीं जा पाए है। आप सेना के कौनसे पद पर है जो आप सेना की वर्दी में खुद के पोस्टर लगवाकर चुनावी प्रचार कर रहे है और सेना का अपमान कर रहे है। सीना दिखाकर आपने दुसमन देश को क्यों नहीं ललकारा और आपने पीओके क्यो वापस नहीं लिया , आपने आरपार की लड़ाई क्यो नहीं लड़ी आप बैकफूट पर क्यो आ गए और सीजफायर कर दिया। आप एक जिम्मेदार पद पर आसीन है और आत्ममुघ्दाता के चलते खून की जगह तथ्यों से परे गर्म सिंदूर नसों में बहने का बयान दे रहे है जबकि सनातन धर्म में सिंदूर सौभाग्य का प्रतिक है , क्या इस प्रकार के बयान गरिमामय पद पर आसीन व्यक्ति के लिए उचित है ? होना यह था की इस बार पाकिस्तान के टुकड़े टुकड़े कर देना चाहिए था लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया और सीजफायर कर दिया आखिर क्यो ?
         
अग्रवाल ने कहा की आप सब इस प्रकार के अपमानित करने वाले ऊलजलूल बयान दे रहे है तो कम से कम इज्जत से उस वीर शहीद नौजवान आदिल शाह का नाम ले लेते जिसने निहत्थे ही आतंकवादियों से लोहा लिया और वीरगति को प्राप्त हुआ । क्या आपकी इतनी भी ईमानदारी नहीं है की आप अपने बयान में शहीद सैनिकों , शहीद आदिल शाह , शहीद बेगुनाह बॉडर के नागरिक गण के लिए दो शब्द बोलते और उनकी शहादत को याद करते। आपका गृहमंत्री अमित शाह क्यों अपनी जवाबदारी नहीं लेते है की वास्तव में उनसे सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है और नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं देते । 
         
अग्रवाल ने कहा की जब उच्च स्तर पर बैठे स्वयं मोदीजी जी आत्ममुघ्ध होकर बेतुके बयान दे रहे है तो फिर निचले स्तर के चाटुकार नेताओ से चाहे वो विजय शाह , जगदीश देवड़ा , पियूष गोयल , फग्गन कुलस्ते , या फिर अब रामचंद्र जांगड़ा हो अपने नेता मोदी के चरणों की चाटुकारिता के चलते इसी प्रकार के बयानों की कल्पना की जा सकती है । मोदीजी अभी तक आपके किसी भी नेता ने अपमानजनक बयान के बाद इस्तीफा नहीं दिया है और न 56 इंच का सीना दिखाकर आपने उन्हें बर्खास्त किया है और तो और आपके नेता गण खुलेआम दुष्कर्म कर रहे है फिर भी उनपर कोई कार्यवाही नहीं जो स्वतः आपकी पार्टी की विचारधारा को प्रमाणित करती है की किस प्रकार की राष्ट्रीयता की भावना भाजपा की है। राष्ट्रयिता में राष्ट्र सर्वोपरि होता है व्यक्ति नहीं। 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश प्रवक्ता 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*