*देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन मे आत्मसात करें- विधायक श्री परिहार*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 31 मई 2025,आज हम लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयन्ती मना रहे हैं,लोक माता अहिल्याबाई ने आज से 300 वर्ष पूर्व  नारी शक्ति की एक मिसाल पेश की है, वे नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है,भारत मे कई नारी शक्तियां, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है,उक्त विचार  नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सांदीपनि शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में आयोजित जिला स्तरीय  लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रि-शताब्दी जयन्ती कार्यक्रम के समापन  एवं  पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
     

न.पा. अध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए  देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा और  नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव,  के मार्गदर्शन में  आयोजित किया गया।
      


इस अवसर पर माह अप्रैल में देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर नीमच जिले के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलो में निबंध,वाद-विवाद, भाषण,पोस्टर मेकिंग जैसी  विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम आए, विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर, सम्मानित भी किया गया।  कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार,नपा  अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ,सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,मुख्य वक्ता प्रो.बीना चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी एस एम माँगरिया ने माँ सरस्वती एवं लोक माता देवी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ने देवी अहिल्याबाई के बहुत ही कम उम्र में शासक के रूप में किए गए  कार्यो का उल्लेख करते हुए, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता प्रो.बीना चौधरी ने देवी अहिल्याबाई के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि वे एक कुशल प्रशासक, लोकप्रिय शिव भक्त,दूरदर्शिता से परिपूर्ण दयावान राजा थी। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास के पन्नो में हमेशा अमर रहेगा। प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी  एस एम माँगरिया ने दिया।अतिथियों का स्वागत डीईओ श्री एस.एम.माँगरिया और सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने किया ।



कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय नीमच की नन्ही छात्राओं  द्वारा प्रस्तुत  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री मंजुला धीर एवं आभार प्राचार्य श्री के.एस.जैन ने व्यक्त किया। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने दी हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*