*म.प्र.पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ* *एक अगस्त को होगी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता*



*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 30 जून 2025, म.प्र.पर्यटन विभाग ने पर्यटन के जरिए विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन एवं सांस्कृतिक जागरूकता के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में  कक्षा 9वी से कक्षा 12वीं तक के छात्र.छात्राएं सम्मिलित हो सकेंगे। जिला स्तरीय क्विज के लिए 18 जुलाई तक पंजीयन कराए जा सकेंगे। प्रतियोगिता में शासकीय और अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय एवं सीबीएसई स्कूलों के हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के छात्र.छात्राएं भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय क्विज की तिथि एक अगस्त 2025 रखी गई है। यह प्रतियोगिता जिला कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के समन्वय से की जाएगी। क्विज  मास्टर की भूमिका में शिक्षा विभाग के अधिकारी सम्मिलित होंगे। पंजीयन की प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन की जा रही हैं। 
क्विज में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, कला संस्कृति, अध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित प्रश्न होंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2025 जिला स्तर पर एक अगस्त 2025 को आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीम मल्टीमीडिया क्विज में प्रवेश करेगी। मल्टीमीडिया क्विज में सर्वाधिक अंकों के आधार पर विजेता दल  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालयों के 9 विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की होटल में दो रात्रि एवं तीन दिवस आवास, भोजन एवं यात्रा सुविधा के  कूपन दिए जाएंगे। उप विजेता दल में चतुर्थ पंचम एवं  छष्टम स्थान प्राप्त विद्यालय के नौ विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की होटल में एक रात्रि एवं दो दिवस का आवास भोजन एवं यात्रा की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई 
जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु