*जल गंगा संवर्धन अभियान* *जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है- श्री सखलेचा* *श्री सखलेचा ने किया उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्‍मान*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334




नीमच 30 जून 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल सरंक्षण के प्रभा‍वी कार्य हुए है। नीमच जिले में तालाबों एवं जल संरचनाओं से जनसहयोग से मिट्टी निकालने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इससे जलाशयों की जल भराव क्षमता बढ़ी है और किसानों को अपने खेतों के लिए उपजाऊ मिट्टी भी मिली है। यह बात विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को जावद क्षेत्र के ग्राम दड़ोली में जल गंगा संवर्धन अभियान के विकासखण्‍ड स्‍तरीय समापन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। 

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष श्री गोपाल चारण, जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि श्री मांगीलाल भील, श्री अर्जुन माली, पंचायत पदाधिकारी एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
   



इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का खण्‍डवा से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित अ‍तिथियों और ग्रामीणजनों ने देखा व सुना। विधायक श्री सखलेचा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्‍मानित किया। 


विधायक श्री सखलेचा ने खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज करने वाले हितग्राहियों को भी सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री देवीलाल खिंची एवं आभार श्री मुकेश खिंची ने व्‍यक्‍त किया।


इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचा, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी ने कार्यक्रम स्‍थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु