*जल गंगा संवर्धन अभियान* *विधायक श्री परिहार ने खेत तालाब एवं कूप रिचार्ज के हितग्राहियों का किया सम्‍मान* *उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली पंचायतों का किया गया सम्‍मान*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 30 जून 2025, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में खंडवा के मण्‍डी प्रांगण में आयेाजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रदेश व्‍यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदेश सभी जिला, विकासखण्‍ड एवं ग्राम पंचायत मुख्‍यालयों पर सीधा प्रसारण किया गया। 
     जनपद पंचायत नीमच स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह ग्राम पंचायत छायन में विधायक नीमचश्री दिलीप सिह परिहार, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदा मदनलाल धनगर, श्री अर्जुन सिह सिसोदिया, श्री अनिल शर्मा, सरपंच श्री अमृत लाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 
     इस अवसर पर अपने उदबोधन में विधायक श्री परिहार ने कहा, कि मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में जल गंगा संवर्धन अभियान, जल सहेजने, जल संरक्षण का जल आंदोलन बन गया है। प्रदेशके साथ ही नीमच जिले में भी बड़ी संख्‍या में खेत तालाब, अमृत सरोवर के निर्माण कार्य और डगवेल रिचार्ज के कार्य किए गए है। साथ ही तालाबों का जल सहयोग से गहरीकरण कर, मिट्टी निकालने का अभूतपूर्व कार्य भी नीमच जिले में हुआ है। 
इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों और रोजगार सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। इसमें प्रथम स्‍थान पर रही ग्राम पंचायत छायन के सरपंच, सचिव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विधायक ने खेत तालाब एवं कूप रिचार्ज के कार्य करने वाले हितग्राहियों को भी सम्‍मानित किया। जनपद सीईओ सुश्री मयूरी जोक ने अपने स्‍वागत उदबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति के बारे में बताया। 
कार्यक्रम का संचालन श्री राजू गरासिया, एवं आभार श्री रामप्रसाद लुहार ने व्‍यक्त किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के श्री विरेन्‍द्र ठाकुर, उप सरपंच श्री सुरेन्‍द्र सिह सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*