*अजा, अजजा छात्रावासों में सीटों की पूर्ति 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करें- श्री भाभर* *जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त ने नीमच की विभागीय छात्रावासों में प्रवेश की समीक्षा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 29 जुलाई 2025, नीमच जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों में स्वीकृत सीटों के अनुसार प्रत्येक छात्रावास में प्रवेश 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। 30 जुलाई के पश्चात् स्वीकृत सीटों में से सीटें रिक्त रहने की स्थिति में संबंधित छात्रावास अधीक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। यह निर्देश संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, उज्जैन श्री गणेश भाभर ने शुक्रवार को आयुष भवन सभागृह, नीमच में जिले के सभी विभागीय छात्रावासों को अधीक्षकों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दिये।
   
   
बैठक में संभागीय उपायुक्त श्री भाभर ने विभागीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संस्थाओं में स्वीकृत सीटों के विरूद्ध कराए गए प्रवेश की संस्थावार समीक्षा की। उन्‍होने रिक्त सीटों वाली संस्थाओं के अधीक्षकों को 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से सीटों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। 
      संभागीय उपायुक्त श्री भाभर ने संस्थाओं को मरम्मत मद प्रदान की गई राशि के विरूद्ध कार्य नहीं कराने वाली संस्थाओं के अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्‍होने छात्रावास योजना, छात्रावास संचालन नियमों, विभिन्न प्रकार के अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया, पालक समिति, वित्तीय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया, सामग्री की उपलब्धता एवं अपलेखन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। श्री भाभर ने प्रत्येक छात्रावास में मीनू चार्ट, डिस्प्ले बोर्ड जिसमें छात्रावास अधीक्षक से प्रमुख सचिव तक के नाम अंकित हो, विद्यार्थियों की गतिविधियों के लिये समय सारणी अंकित कराने, संस्थाओं में निवासरत विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिये। 
      बैठक में जिला संयोजक श्री राकेश कुमार राठौर, सहित सभी विभागीय छात्रावासों के अधीक्षक-अधीक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*