*किसान अपनी फसलों की सतत निगरानी रखें* *कीट व्याधि के प्रकोप होने पर नियंत्रण के उपाय करें- डा.पचौरी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 29 जुलाई 2025, जिले में फसल अवधि लगभग एक माह से ज्यादा हो चुकी है। किसानों को सलाह दी गई है, कि फसलों की सतत निगरानी रखते हुए निंदा एवं कीट व्याधि का नियंत्रण करें। यदि सोयाबीन में कीट का प्रकोप दिखाई दे तो किसान भाई नियंत्रण के लिए क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत एस.सी. दवा की 150 मिली मात्रा प्रति हेक्टेयर अथवा पूर्व मिश्रित बीटा सायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 350 मिली प्रति हेक्टेयर अथवा थायोमिथॉक्सम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 125 मिली प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करें। साथ ही मक्का फसल में यदि फाल आर्मी वर्म कीट/इल्ली का प्रकोप दिखाई दे, तो नियंत्रण हेतु इमा मेक्टीन बैजोएट दवा 220 ग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा क्लोरएन्ट्रानीलीप्रोल + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन की 200 मिली मात्रा प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करें।
         इसी तरह मूंगफली में सफेद लट नियंत्रण हेतु क्लोथियानीडीन 50 प्रतिशत डब्ल्यू डी जी की 250 ग्राम मात्रा प्रति 1000 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रेंचिंग करें। मूंगफली में व्याधि नियंत्रण हेतु पूर्व मिश्रित टेबुकोनाजोल + सल्फर की 1 किग्रा मात्रा प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करें। उड़द-मूंग या सब्जी कुल की फसलों में जहां रसचूसक कीटों का प्रकोप दिखाई दे, तो नियंत्रण हेतु डाई मिथोएट 30 प्रतिशत ईसी की 750 मिली मात्रा प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करे। साथ ही खेतों में पानी भरने की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था करें। फलदार पौधों में कीट नियंत्रण हेतु डाईमिथोएट 1.5 मिली एवं कॉपर आक्सीफ्लोराइड 50 डब्ल्यू.पी. की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी के मान से स्प्रे करें। सोयाबीन में जैविक नियंत्रण हेतु 30 से 40 टी आकार की खूंटिया बर्ड परचर खेत में लगाए। कृषि वैज्ञानिक श्री सी.पी.पचौरी ने किसानों को कीट व्‍याधि नियंत्रण के लिए उक्‍त उपाय करने की सलाह दी हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*