*सोयाबीन के एमएसपी अंतर का भुगतान करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा* भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव* * इधर किसान हित में दिया जाएगा ज्ञापन *

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा


सोयाबीन बिक्री में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दर मिलने पर अंतर राशि के भुगतान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया जाएगा। अगर एमएसपी से कम दर पर फसल बिक रही है तो फसल का घाटा सरकार द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा जैसीनगर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि एवं बीमारी के कारण खराब हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में आज से मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ है। इससे राशन लेने वालों की कतार खत्म हो जाएगी।

उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए राशन की मात्रा और दुकान में खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी भेजी जाएगी। वर्ष में दो बार ग्राम सभाओं में राशन लेने वाले हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का लोकार्पण किया।

जाहिर सूचना 
सभी किसान बन्धुओ से निवेदन है, की आज दिनांक 27 सितंबर 2025 शनिवार को मनासा sdm कार्यालय समय सुबह 11 बजे अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल 99% ख़त्म हो गई लागत की छोड़ो मजदुरो के पैसे भी नहीं निकल रहे अपने हक के लिए आवाज उठाओ फसल बीमा, मुआवजा हेतु ज्ञापन दिया जाएगा अत:  सभी किसान बन्धुगण अधिक से अधिक संख्या में आऐ 




राजनीती फिर कर लेना किसान हो तों किसानो का दर्द समजो 
सभी किसान बंधु अपनी अपनी तहसील में sbm को ज्ञापन देवे



वर्तमान में सभी नेतागण, कर्मचारी, अधिकारी, समाजसेवी सब सेवा पकवाड़े में अच्छी सेवा कर रहे इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद काश किसानो का दर्द भी समझो
*जय जवान जय किसान*
जागरूक किसान रमेश गुर्जर
9752949589 

अन्नदाता किसान का दर्द 


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु