//सफलता की कहानी// *आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही है नीमच जिले की महिलाएं* *दाल एवं अनाज ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित कर, प्रतिमाह 32 हजार रूपये कमा रही है ग्राम बनी की माया मालवीय*


*जन जागृति संग़म न्यूज*
9302003334 


नीमच प्रदेश के नीमच जिले की महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक एवं स्‍वरोजगार गतिविधियों का संचालन कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही है। ऐसी ही एक महिला है, मनासा जनपद की ग्राम पंचायत बनी की जय भवानी स्‍व सहायता समूह की श्रीमती माया पति रघुनन्‍दन मालवीय । माया ने 2018 में गांव की महिलाओं को संगठित कर, स्‍व सहायता समूह का गठन किया और 26 दिसम्‍बर 2018 को स्‍व सहायता समूह को बैंक ऋण मिला। रिवाल्विंग फण्‍ड की 10 हजार रूपये की राशि, सीआईएफ की 20 हजार रूपये की राशि तथा कुल 81 हजार रूपये का ऋण प्राप्‍त कर कृषि, पशुपालन तथा दाल, अनाज की ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित की। माया ने पीएफएफई योजना, आयुष्‍मान भारत योजना, लाड़ली बहना योजना का लाभ भी प्राप्‍त किया है। 
आजीविका मिशन से जुड़कर, माया ने वर्ष 2023 में अपनी स्‍वयं की दाल एवं अनाज ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित की है। इससे माया को प्रतिदिन 1100 रूपये की आय हो रही है। माया अपने गांव बनी में दालों की ग्रेडिंग एवं अनाज की ग्रेडिंग का कार्य कर रही है। साथ ही वह कृषि कार्य में भी परिवार को सहयोग कर रही है। आजीविका मिशन से जुड़कर माया मालवीय आज आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो गई है। वे अपने गांव की अन्‍य महिलाओं को भी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्‍वरोजगार गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए प्रेरित कर रही है। 

स्‍व सहायता समुह से जुड़ने से पूर्व माया एवं उसके परिवार की मासिक आय 18790 रूपये थी, जो अब बढ़कर 32 हजार रूपये मासिक हो गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,