*प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है-मुख्यमंत्री डॉ यादव* *आगर-मालवा एवं उज्जैन जिले के किसानों के लिए कुल 403 करोड़ रुपये की राहत राशि का सिंगल क्लिक से वितरण* *प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं अन्‍य 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए सहायता राशि का वितरण*

जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334


नीमच 19 अक्‍टूबर 2025, प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले की तराना तहसील में आयोजित हुए राहत राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने  अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए आगर-मालवा जिले के किसानो के लिए 138 करोड़ रुपये एवं उज्जैन जिले के किसानों के लिए 265 करोड रुपए इस प्रकार कुल 403 करोड़ रुपये की राहत राशि तथा प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की हितग्राहियों सहित गैर उज्‍ज्‍वला, विशेष पिछड़ी जनजाति की प्रदेश की कुल 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लगभग 31 करोड़ रुपए के 30 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
       
मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिये प्रदेश में अबतक 1800 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी हैं।  उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को किसी भी कारण से क्षति होने पर सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान खून-पसीना एक कर कड़ी मेहनत से  फसलें पैदा करता हैं। यदि प्राकृतिक कारणों से फसलों को क्षति होती हैं तो हमारा दायित्व है कि हम उनकी मदद करें।
      उन्होंने कहा कि किसानों के कल्‍याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सोलर पम्प लगाने पर अब किसानों को केवल प्रोजेक्ट लागत की 10 प्रतिशत राशि ही देना होगी,  शेष राशि सरकार द्वारा दी जायेगी। सोलर पम्प लगाने के बाद किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। देशी गाय पालन पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। उन्‍होने कहा कि जहरीले रासायनिक खाद एवं दवाइयों की बजाय किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा हैं। किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि भी दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य हैं कि किसानों की आय बढ़े। 


*30 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन*
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समारोह में लगभग 31 करोड़ रुपये लागत के 30 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समारोह में लगभग 14 करोड़ रुपये के 21 कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग 17 करोड़ रुपये लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।
      
मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कार्या की जानकारी देते हुए बताया कि तराना को शाजापुर से जोड़़ने के लिए नई सड़क बनेगी वही अब आगर रोड़ से तराना सीधे जुड़ेगा। उन्‍होने कहा की प्रदेश मे अब अधिकतर सड़के फोरलेन ही बन रही है। उन्‍होने कहा कि कायथा मे महाविद्यालय का भूमि पूजन किया गया है, जिससे अब कायथा के विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधा मिलेगी। उन्‍होने तराना में आईटीआई के लोकार्पण पर बधाई भी दी। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि कनासिया-बरडंवा क्षेत्र में लगभग 08 हजार करोड़ रुपये लागत का कारखाना स्थापित हो रहा है जिससे क्षेत्र के लगभग दो से तीन हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सोयाबीन का केन्‍द्र सरकार द्वारा 5328 रुपये मूल्य घोषित किया गया है। मंडी मे पंजीकृत किसानो द्वारा सोयाबीन विक्रय करने पर उन्हें मंडी मूल्य एवं घोषित मूल्य के अंतर की राशि राज्‍य सरकार द्वारा दी जायेगी।
       
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं आगर-मालवा विधायक श्री माधव (मधु) गहलोत ने भी सबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्‍य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालुहेडा, श्री सतीश मालवीय, श्री तेज बहादुर सिंह, डॉ जितेंद्र पण्‍डया, शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री राजेश धाकड़, श्री राजपाल सिसोदिया, श्री जयसिंह उमठ सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्‍य नागरीक बडी सख्‍या में उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ