*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया साइकिलों का वितरण*


*जन जागृति संग़म न्यूज*
9302003334


नीमच 24 अक्टूबर 2025, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने म.प्र.शासन की नि:शुल्‍क साईकिल वितरण योजना के तहत झाबुआ जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। यह वितरण कार्यक्रम बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बरबेट, सांदीपनि विद्यालय पेटलावद तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में आयोजित किया गया।



मंत्री सुश्री भूरिया ने इस अवसर पर कहा, कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा की पहुँच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुँचते हैं, ऐसे में साइकिल वितरण से उनके लिए शिक्षा प्राप्त करना और भी सहज होगा। यह पहल विद्यार्थियों में नियमितता, आत्मनिर्भरता एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करेगी।


मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा, कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर न केवल उनके जीवन में सुविधा जोड़ी जा रही है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर सरकार की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित हो रही है।


मंत्री सुश्री भूरिया ने बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बरबेट में 107, सांदीपनि विद्यालय पेटलावद में 74 तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में 78 साइकिलों का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं ने साइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और मंत्री सुश्री भूरिया का आभार जताया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*