*भ्रष्टाचार में फंसे टीआई को एसआई और एएसआई को आरक्षक बनाया*

जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334





इंदौर। अनाज कारोबारी को हनीट्रेप में फंसा कर लाखों रुपये वसूलने वाले टीआई(निरीक्षक) और एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) को पुलिस आयुक्त ने कड़ी सजा सुनाई है। दोनों का डिमोशन कर दिया गया है। टीआई को दो वर्ष के लिए एसआई (उपनिरीक्षक) और एएसआई को पांच साल के लिए आरक्षक बनाया गया है।

मामला एमआईजी थाना का है। नीमच के अनाज कारोबारी रवि अग्रवाल ने हनीट्रैप में फंसा कर रुपये वसूलने के आरोप लगाए थे। रवि को प्रिया चौहान नामक युवती के जरिए फंसाया और अवैध रुप से हिरासत में रखा। सिपाही गोविंद द्विवेदी ने प्रिया के भाई साहिल के साथ मिलकर रवि से करीब 30 लाख रुपये की वसूली की। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने परदेशीपुरा के तत्कालीन एसीपी भूपेंद्रसिंह से इसकी जांच करवाई। गोविंद द्विवेदी को आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। टीआई अजय वर्मा और एएसआई धीरज शर्मा के विरुद्ध जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा से जांच करवाई।

डीसीपी ने भी दोनों की मिलीभगत सिद्ध की और रिपोर्ट पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को सौंप दी। आयुक्त ने शुक्रवार को अजय वर्मा को दो साल के लिए निरीक्षक से उपनिरीक्षक और एएसआई धीरज शर्मा को पांच साल के लिए आरक्षक बना लिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु