*मौसम परिवर्तन में बरतें सावधानी, स्वास्थ्य विभाग ने की नागरिकों से अपील*

जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334

मंदसौर 25 अक्टूबर 2025/ मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वर्तमान में सुबह-शाम ठंडी हवा और दिन में हल्की गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस समय वायरल संक्रमण, अस्थमा और श्वसन संबंधी रोग अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए सभी नागरिक अपनी दिनचर्या में सावधानी रखें और आवश्यक बचाव उपाय अपनाएँ।

स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि नागरिक मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, विशेष रूप से सुबह और शाम के समय ठंड से बचें। खांसी या छींक आने पर रूमाल या टिश्यू का उपयोग करें तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाएँ और घरों में स्वच्छता एवं वेंटिलेशन का ध्यान रखें। हल्का गुनगुना पानी पिएँ, तुलसी, अदरक और हल्दी जैसे घरेलू उपायों का सेवन करें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें। बच्चे, बुजुर्ग और हृदय, मधुमेह या श्वसन संबंधी रोगी विशेष सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि थोड़ी-सी सतर्कता और जागरूकता से मौसमी बीमारियों से आसानी से बचाव संभव है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु