*राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा: सीतामऊ ब्लॉक में जागरूकता शिविर आयोजित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दिनांक 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। 
इसका उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना और लोगों को नसबंदी के सुरक्षित, सरल तरीके के बारे में जागरूक करना है।


पखवाड़े के तहत, महुआ ब्लॉक सीतामऊ के ग्राम मामटखेड़ा में लोगों को जागरूक करने हेतु एक विशेष शिविर लगाया गया।
प्रमुख जानकारी एवं प्रोत्साहन राशि:
शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगदीश खींची द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग वाले आपकी सेहत के प्रति चिंतित हैं हम चाहते हैं कि गांव में शहर में सभी लोग स्वस्थ रहे  खींची ने पुरुष नसबंदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई:



प्रोत्साहन राशि: पुरुष नसबंदी (सबूत के आधार पर) कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की ओर से ₹3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
प्रेरक भुगतान: पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति (प्रेरक) को भी ₹400 का भुगतान किया जाता है।

प्रक्रिया: उन्होंने बताया कि यह नसबंदी बहुत ही सरल और आसान है, जिसे 'बिना चीरा, बिना टांका' (Non-Scalpel Vasectomy - NSV) विधि से किया जाता है।
यह पहल पुरुषों को परिवार नियोजन की जिम्मेदारी में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करती है, जिससे एक स्वस्थ और खुशहाल परिवार के सपने को साकार किया जा सके।खींची ने कहा कि पुरुषों को नसबंदी करवाने के पश्चात अपने दिनचर्या संचार रूप से संचालित कर सकता हैl उसको कोई कमजोरी नहीं होती है वह रोजाना की भांति अपने कार्य कर सकता है समय भी बहुत कम लगता है ऑपरेशन में इसलिए गांव वालों से सभी से निवेदन है पुरुष नसबंदी शिविर पखवाड़े में ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशन करवाए




डॉ. चौहान ने जिले के सभी पात्र दंपतियों से इस पखवाड़े का लाभ उठाने और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की 
इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य माननीय नागरिक उपस्थित थे स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस टी एस रंजन डामोर सी एच ओ एक्सरे टेक्नीशियन विवेक तुंगनावत अजय पटेल आशा सहयोगिनी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*