*पोलीटेकनिक जावद में एक्सपोजर विजिट सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 19 नवम्‍बर 2025, शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय, जावद में मानक क्लब का गठन किया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में बुधवार को मानक क्लब के सदस्य विद्यार्थियों हेतु एक्सपोजर विजिट के तहत नीमच जिले के भरभडिया ग्राम में स्थित हकीमी रोप इंडस्ट्री का भ्रमण कराया गया। 


यह भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योगों के व्यावहारिक पहलुओं को जानने, तकनीकी कार्यप्रणाली समझने, आवश्यक दक्षताओं से परिचित कराने तथा उन्हें पोलीटेकनिक कोर्स के पश्चात स्वरोजगार उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
    
भृमण के दौरान हकीमिरोप इंडस्ट्री के प्रोडक्शन मैनेजर श्री सत्येंद्र तिवारी तथा एच.आर. मैनेजर श्री मनोजकुमार चौहान ने विद्यार्थियों को उद्योग में कार्य के दौरान उपयोग किए जाने वाले सुरक्षा नियमों की जानकारी दी एवं उद्योग परिसर में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप निर्मित किए जाने वाले नायलोन रोप, वायर रोप के गुणवत्तापूर्वक निर्माण, पैकेजिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन प्रक्रिया से अवगत कराया।
      
इस भ्रमण में शासकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय जावद के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 30 विद्यार्थी एवं भारतीय मानक ब्यूरो पोलीटेकनिक शाखा की मैंटोर सुश्री किरण महावर एवं व्याख्याता श्री परमानंद पवार, व्याख्याता श्री महेश कुमरे उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई