*विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद* *कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित किया*

जन जागृति संगम 9302003334



नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, सभी विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। इस पड़ाव को पार कर, वे अपने केरियर में लक्ष्‍य प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है। अत: सभी विद्यार्थी लगन, मेहनत से पढ़ाई करें और 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का भरसक प्रयास करें। 
यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को सांदीपनी उ.मा.वि.जावद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में अच्‍छे अंक हासिल करने के टिप्‍स दिए और उन्‍हें आगामी परीक्षा तक प्रतिदिन तीन-तीन विषयों की नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, परिणाम सुधार के लिए माडल आंसर की तैयारी करवाने, अतिरिक्‍त कक्षाएं संचालित करने और मेटर्न टीचर की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।
     
कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा, कि उनकी प्रति स्‍पर्धा अपने विद्यालय एवं कक्षा के विद्यार्थियों से नहीं है, बल्कि प्रदेश एवं देश के सभी विद्यार्थियों से है। इस बात को ध्‍यान में रखकर पढ़ाई करें और सफलता हांसिल करें। कलेक्‍टर ने साथी विद्यार्थियों के साथ मिलजुल पढ़ाई करनेकी समझाईश देते हुए कहा, कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है। उन्‍होने जो पढ़ाई की है, सीखा है, अपने साथी विद्यार्थियों के साथ शेयर अवश्‍य करें।
विज्ञान प्रदर्शनी में किया माडलो का अवलोकन
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सांदीपनी विद्यालय जावद में कक्षा 8वीं व 6टी के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में तैयार कर प्रदर्शित किए गये ज्ञानवर्धक माडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों से सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग तथा अन्‍य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं तथा स्‍कूल स्‍टाप उपस्थित था।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*