*नीमच जिले की मनासा तहसील में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन*

जन जागृति संगम न्यूज़
नीमच
डॉ. बबलू चौधरी

नीमच जिले की मनासा तहसील की ग्राम पंचायत *भाटखेड़ी बुजुर्ग* में जागृति क्लब द्वारा आयोजित *25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता* का फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को देर रात संपन्न हुआ। फाइनल में मुख्य अतिथि *विधायक माधव मारू* उपस्थित रहे।


फाइनल मुकाबले की विशेषताएं
फाइनल के पूर्व सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, जिसके बाद देर रात 11 बजे तक रोमांचक मुकाबला खेला गया। फाइनल में *आरसी सी भोपाल* और *डीपीयू पुणे* के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें *डीपीयू पुणे* ने एक प्वाइंट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी और पुरस्कार अपने नाम किया।





पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता *क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू* ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा जागृति क्लब को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

- *प्रथम पुरस्कार:* ₹1 लाख (स्व.) – मदनलाल पुरोहित, स्व. राजेन्द्र पुरोहित, स्व. भानु प्रताप पुरोहित एवं स्व. मनीष पुरोहित की स्मृति में।
- *द्वितीय पुरस्कार:* ₹62 हजार (स्व.) – संजय जी पुरोहित की स्मृति में पुत्र शुभम पुरोहित द्वारा प्रदान किया गया।
- *तृतीय पुरस्कार:* स्व. कौशल्या देवी पुरोहित की स्मृति में राधेश्याम जी पुरोहित की तरफ से दिया गया।


दर्शकों की उपस्थिति
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक, विशेषकर चारों दिन बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। स्टेडियम खचाखच भरा रहा और जीतने वाली टीमों को देख पांडाल तालियों से गूंज उठा।

सरपंच की मांग
ग्राम पंचायत सरपंच *मनोज पुरोहित* ने विधायक मारू के सामने मांग करते हुए बताया कि विधायक जी के प्रयासों से स्टेडियम बन सकता है।  
विधायक मारू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे 2026 में स्टेडियम हर हाल में लाया जाएगा  उन्होंने जागृति टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं गांव वालों को बधाई दी।
मनोरंजन
भोपाल टीम के खिलाड़ी ( सुखविंदर सिंग ) सुखी पाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया
ग्रामीणों ने सुखी पाजी को भरपूर प्यार दिया व भव्य  स्वागत किया 
प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक चली ये चार दिन की प्रतियोगिता में हर रोज अतिथियों को जमावड़ा रहा जिसमें पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार,
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रतिनिधि, नीमच मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता,नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार,जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा,उमराव सिंह गुर्जर,श्याम लाल जोकचंद, कांग्रेस नीमच जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित क्षेत्रीय नेताओं का भरपूर सहयोग मिला 
सभी ने प्रतियोगियों को सफल संचालन की बधाई दी
 प्रतियोगिता में आई टीमें हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, गाजियाबाद, चंडीगढ़, गुजरात, जयपुर, मेरठ, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हनुमानगढ़, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन सहित कई बड़ी टीमों ने भाग लिया।
सम्मान
आयोजन में सहयोग करने वाले ऑफिशियल टीम, पत्रकार डॉ बबलु चौधरी, कमलाशंकर विश्वकर्मा,उमेश सेन, व युवाओं, अधिकारियों  और सहयोगकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो कबड्डी में कमेंट्री कर चुके विकाश जी जिनका साथ दिया ग्राम भाटखेड़ी विद्यासागर स्कूल के संचालक कमलेश जी पाटीदार, व हेमंत पाटीदार द्वारा शानदार संचालक किया गया अंत में आभार सरपंच मनोज पुरोहित द्वारा किया गया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*