*मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की* *दिनभर गूंजायमान रहा, वाहे गुरू, वाहे गुरू... सतनाम वाहे गुरू* *शेर ए हिन्द का 360 वॉ प्रकाश पर्व धूमधाम से मना*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334

नीमच।
सिक्खों के धर्मगुरू, करोड़ो धर्मालुओं के श्रृद्धा के केन्द्र, शेर ए हिन्द गुरू गोबिंद सिंह का 360 वॉ प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मना।



ब्रह्म वैला से गुरू के दरबार में मत्था टेंकने वालों का आना-जाना चलता रहा। वाहे गुरू, वाहे गुरू.... सतनाम वाहे गुरू का उद्घोष दिनभर चलता रहा।
सिक्ख समाजजनों के अलावा अन्य धर्मावलंबियों ने भी नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में श्रृद्धा के साथ मत्था टेका व विश्व कल्याण की कामना की।


सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे, महिलाओं व बच्चों के चहरे खिले हुए थे।


ये हुए कार्यक्रम-
श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि प्रात: 10 बजे अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के अवसर पर अधिकांश समाजजन उपस्थित थे।



दिनभर लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
रात्रि में 7:30 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू हुआ। रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया गया। 


रात्रि 9:30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन किया गया। मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 360 वाँ प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया गया। 

श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित हुवे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया