*बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर बनाए-श्री चंद्रा* *सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें- कलेक्‍टर* *जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की महिला एवं बाल कल्‍याण कार्यक्रमों की समीक्षा*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334


नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए जनजागरूकता एवं वातावरण तैयार करने के लिए सभी गांवों, स्‍कूलों, कॉलेजों, पंचायतों में सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर का चयन कर, तैनात करें और बाल विवाह रोकथाम में जनजागरूकता के कार्य में उनका सहयोग प्राप्‍त करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय पोषण समिति की बैठक में महिला एवं बाल कल्‍याण योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।
    बैठक में जि.प.सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्‍णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी सहित सभी सीडीपीओ, सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं अन्‍य अधिकारी, समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।
      बैठक में बताया गया, कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर जिले की 40 ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी एवं महिला हितेषी ग्राम पंचायत घोषित करने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी सीडीपीओ के आंगनवाडी केंद्र भ्रमण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि जिले के सभी सीडीपीओ हर माह न्‍यूनतम 40-40 आंगनवाडी केंद्रों का भ्रमण कर केंद्रों के सुचारू संचालन का जायजा ले और निरीक्षण की रिर्पोट विभागीय पोर्टल पर अपलोड करें।
      बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने SAM एवं MAM श्रेणी के बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार लाकर, उनके श्रेणी में सुधार की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि SAM एवं MAM श्रेणी के हर एक बच्‍चें को नियमित रूप से पूरे माह टी.एच.आर. और गर्म पका हुआ भोजन, नाश्‍ता अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध करवाए जाए। कलेक्‍टर ने हर माह तीसरे मंगलवार को आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्‍चों का वजन एवं हाईट नापकर उनकी संपर्क एप्‍प पर प्रोफाईल अपडेट करने के निर्देश भी सभी सेक्‍टर सुपरवाईजर को दिए।
       उन्‍होने बच्‍चों के माता, पिताओं की काउंसलिंग कर बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के लिए उन्‍हें संतुलित पोषक तत्‍व युक्‍त भोजन, आहार प्रदान करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से सभी बच्‍चों का सही-सही वजन लेने, सही ऊंचाइ नाप लेकर पोर्टल पर दर्ज करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए है।

-*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*