//सफलता की कहानी// *दुग्‍ध उत्‍पादन कर समृद्धि की राह चुनी भाटखेड़ी के जितेन्‍द्र ने गौपालन कर हर माह कमा रहे है 60 हजार रूपये*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 30 दिसम्‍बर 2025, नीमच जिले के विकास खण्ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी के युवा जितेन्द्र पिता रामेश्वर पाटीदार के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। उनकी आजीविका का एक मात्र साधन पशुपालन है। वर्तमान में जितेन्द्र के पास 10 गायें एवं तीन बछड़ियाँ है इनमे से 5 गाये दूध दे रही है तथा 5 गर्भवती है।

जितेन्द्र गोपालन कर प्रतिमाह 60 हजार रुपये का दूध विक्रय करते है। जितेन्द्र गायों का प्रजनन प्रबन्धन इस प्रकार करते हैं कि वे प्रतिवर्ष गायो से बछीयाँ प्राप्त कर लेते हैं, प्रजनन हेतु वे अपनी गायों को सेक्स सार्टेड सीमन लगवाते है ताकि उन्हें उन्नत नस्ल की बछिया प्राप्त हो सके। गायो से प्रतिवर्ष बछिया प्राप्त करने से जहाँ मादावंश की संख्या बढ़ रही है, वहीं गायों की शुष्क अवधि कम होने से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्‍त कर रहे है।
पशुपालक जितेन्‍द्र हरा चारा उगाते है तथा उसकी कुट्टी कर पशुओं को खिलाते हैं। पशुशाला में चारा खाने की मेंजर तथा आटोमेटिक पानी की व्यवस्था कर रखी है साथ ही मिल्कीगं मशीन भी लगा रखी है। इस तरह उन्‍नत नस्‍ल का गौपालन कर, जितेन्‍द्र आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गये है। उन्‍होने दुग्‍ध उत्‍पादन कर, अपनी समृद्धि की राह चुनी है। इसमें वे पूरी तरह सफल भी हुए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*