*सांसद श्री गुप्‍ता एवं विधायक श्री परिहार की उपस्थि‍ति में जीरन में अनुभूति शिविर सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, सामान्य वनमंडल नीमच अंतर्गत परिक्षेत्र नीमच में अनुभूति शिविर सबरेंज जीरन बीट जीरन में आयोजित किया गया। शिविर में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री मदन गुर्जर, श्री मधुसूदन राजोरा, श्री किशन अहिरवार, श्रीमती ऊषा सोनी, शुभम शर्मा, उप वनमंडलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी नीमच पी.एल.गहलोत, एवं जनप्रति‍निधिगण उपस्थि‍त थे।
अनुभूति शिविर में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जीरन में शिक्षकगण एवं 130 विद्यार्थी उपस्थित थे।



शिविर में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। सभी विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन, पेंसील) वितरित की। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।


मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्ग खाद, जल, जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए बच्चों को समझाया। प्रकृति संरक्षण को रोचक ढंग से समझाया गया। खेल-खेल में बिना सिले कपडे का झोला बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाया। क्विज प्रतियोगिता एवं गीत गायन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मैं भी बाघ, हम हैं बदलाब, हम हैं धरती के दूत थीम पर बाघ नृत्य करवाया तथा अनुभूति की शपथ भी दिलाई गई।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*