*जीरन व सिंगोली में नवीन पोषण पुर्नवास केंद्र बनाने का प्रस्‍ताव तैयार कर शासन को भिजवाए-श्री चंद्रा* *रतनगढ़ व मनासा एन.आर.सी. की क्षमता वृद्धि करें- कलेक्‍टर* *सभी एन.आर.सी.में शतप्रतिशत सीटों पर बच्‍चों को भर्ती करवाएं जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश* *आयुष्‍मान जिला समन्‍वयक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, जिले के जीरन व सिंगोली में नवीन पोषण पुर्नवास केंद्र स्‍थापित करने के लिए प्रस्‍ताव, तैयार कर शासन को भेजे। साथ ही रतनगढ़ के एन.आर.सी.में सीटे 10 से बढ़ाकर 15 करें और मनासा एन.आर.सी.की क्षमता 10 से बढ़ाकर 20 करें। सभी पोषण पुर्नवास केंद्रों में निर्धारित सीटों पर शतप्रतिशत बच्‍चों को भर्ती किया जाए। कोई भी सीट रिक्‍त ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की मासिक बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, नोडल अधिकारी स्‍वास्‍थ्‍य श्री पराग जैन, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या सहित सभी बी.एम.ओ., शासकीय चिकित्‍सक, सेक्‍टर मेडिकल आफीसर एवं सेक्‍टर सुपरवाईजर उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बैठक में राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा दौरान सभी चिकित्‍सकों को निर्देश दिए, कि विशेष परिवार कल्‍याण शिविर आयोजित कर परिवार नियोजन के शतप्रतिशत लक्ष्‍य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्‍होने परिवार कल्‍याण के प्रति जनजागरूकता के लिए सभी आशा, ए.एन.एम., आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से लक्ष्‍य दम्‍पति को प्रेरित एवं जागरूक करने पर बल दिया। कलेक्‍टर ने जिले में एक माह में 400 लक्ष्‍य दम्‍पतियों का परिवार नियोजन(नसबंदी) करवाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सेक्‍टर पर ए.एन.एम. से टीकाकरण की एंट्री करवाने के निर्देश
बैठक में कलेक्‍टर ने यूविन पोर्टल पर टीकाकरण कार्य की एंट्री से छूटे हुए बच्‍चों और महिलाओं की शतप्रतिशत एंट्री सभी ए.एन.एम.को 30 दिसम्‍बर मंगलवार को सेक्‍टर स्‍तर पर बुलाकर समक्ष में टीकाकरण कार्य की एंट्री पोर्टल पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। वर्तमान में टीकाकरण एंट्री का कार्य नहीं करने वाले सी.एच.ओ.को 15 दिवस का वेतन कटोत्रा करने का नोटिस जारी करने और फिर भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित सी.एच.ओ.को पद से पृथक करने की कार्यवाही करने के निर्देश सी.एम.एच.ओ.को दिए


आयुष्‍मान जिला समन्‍वयक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
आयुष्‍मान भारत योजना के तहत आयुष्‍मान पंजीयन की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्‍टर ने जिले के आयुष्‍मान समन्‍वयक का 15 दिवस का वेतन काटने और पद से पृथक करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। कलेक्‍टर ने सभी सेक्‍टर सुपर वाईजर एवं सेक्‍टर मेडीकल आफीसर को शेष रहे सभी हितग्राहियों का आयुष्‍मान कार्ड के लिए पंजीयन करवाने के निर्देश दिए और अगली बैठक में सेक्‍टरवार किए गए आयुष्‍मान पंजीयन का प्रगति पत्रक प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी डीपीएम को दिए।
बैठक में कलेक्‍टर ने एक सप्‍ताह में जिले में विशेष अभियान के तहत सर्वे कर, हाई रिस्‍क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं चिंहाकन कर सूची बद्ध कर उनका फालोअप करवाने के निर्देश भी सभी बीएमओ को दिए। साथ ही सभी एनीमिक गर्भवती महिलाओं को भी चिंहित कर उनके आवश्‍यकतानुसार उपचार उपलब्‍ध करवाने के निर्देश भी सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं के प्रमुखों को दिए है। उन्‍होने एन.सी.डी. स्‍क्रीनिंग एवं जांच का डेटा भी एंट्री करवाने के निर्देश एनसीडी नोडल अधिकारी को दिए है। 
बैठक में विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य पैरामीटर्स पर सर्वश्रेष्‍ठ कार्य करने वाले अच्‍छी प्रगति वाले तीन सेक्‍टर मेडीकल आफीसरों की सराहना करते हुए कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उन्‍हें अपनी ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की बात भी कही। वहीं अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले सीएचओ और विभिन्‍न पैरामीटर्स पर न्‍यूनतम प्रगति वाले पांच सीएचओ का पांच-पांच दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। 
 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*