*कलेक्‍टर ने किया जावद चिकित्‍सालय का निरीक्षण स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का लिया जायजा*

जन जागृति संगम 9302003334


नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय सामुदायिक चिकित्‍सालय जावद का निरीक्षण कर उपलब्‍ध स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने जावद चिकित्‍सालय के निरीक्षण दौरान पदस्‍थ चिकित्‍सक एवं स्‍टाफ की जानकारी ली। उन्‍होने प्रसूति वार्ड, प्रसूति कक्ष, ओपीडी में आने वाले मरीजों, स्‍टाफ आदि की जानकारी ली। स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.भायल ने बताया, कि जावद में प्रतिमाह 20 से 25 प्रसूति होती है। महिलाओं के लिए पृथक से वार्ड की आवश्‍यकता है। साथ ही किचन की भी आवश्‍यकता है। कलेक्‍टर ने टी.बी.जांच कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन एक्‍सरे एवं टी.बी.जाचं की संख्‍या की जानकारी ली। उन्‍होने टी.बी. संभावित मरीजों की जांच संख्‍या बढाने और मरीजों को मोबिलाईज कर जांच के लिए लाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ को आवश्‍यक व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।
जावद व सरवानिया महाराज में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण


कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शनिवार को जावद के वार्ड नं.6 में संचालित आंगनवाडी केंद्र पर टीकाकरण शिविर का जायजा लिया। उन्‍होने कार्यकर्ताओं से सभी बच्‍चों के टीकाकरण की जानकारी ली। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया, कि कोई भी बच्‍चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नही है।


कलेक्‍टर ने सरवानिया महाराज के डोम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। उन्‍होने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। SAM एवं MAM श्रेणी के बच्‍चों का चिंहाकन, ए.एन.सी. जांच आदि के बारे में भी पूंछा। कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया, कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्‍चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से शेष नहीं है। सभी का टीकाकरण हो चुका है। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी टीम द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान में किए जा रहे कार्यो की सराहना की।


आमलीभाट में आंगनवाड़ी के बच्‍चों के साथ किया भोजन
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम आमलीभाट का भ्रमण कर सम्‍पूर्ण टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्‍होने ग्रामीणों से खाद की उपलब्‍धता, नैनो, यूरिया के उपयोग, राशन वितरण आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली।
    

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने आमलीभाट की आंगनवाडी केंद्र में बच्‍चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्‍ता को भी परखा। उन्‍होने भोजन की गुणवत्‍ता पर संतोष जताते हुए कहा, कि रोजाना बच्‍चों को इसी तरह अच्‍छी गुणवत्‍ता का भोजन उपलब्‍ध करवाया जाए।
इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी, कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*