*मंत्री सुश्री भूरिया ने तीन नवीन सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया* *मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 31 दिसम्बर 2025, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को ग्राम दोतड़ में वर्ष 2025–26 में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे।
        
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत राणापुर–कुंदनपुर रोड से दोतड़ से नाड तक 4 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.52 करोड़ रुपये की लागत से, राणापुर–कुंदनपुर रोड से बुधाशाला से सासापुरा तक 3 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 3.53 करोड़ रुपये की लागत से तथा मेन रोड से खंडाला सीमा तक 3.6 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.01 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।।
         
इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन सड़क मार्गों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सड़कें विकास की नई राह खोलेंगी और ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाएंगे 

मंत्री सुश्री भूरिया ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। 
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया, जिला जनपद सदस्य श्री विजय भाबर, जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*