*कलेक्‍टर ने आमलीभाट के स्‍कूल में आठवीं के बच्‍चों को गणित पढ़ाया* *सवाल हल करवाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर को परखा*

जन जागृति संगम 9302003334



नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, जिले में प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर, उन्‍हें लगन, मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अच्‍छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जावद तहसील के गांव आमलीभाट की माध्‍यमिक शाला में पहुंचे और कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को गणित के सवाल हल करवाए। कलेक्‍टर ने कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों से गणित की पुस्‍तक लेकर ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के कुछ सवाल खिले और फिर छात्रों से उनको हल करना सिखाया।
     कलेक्‍टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने और पाठ्यक्रम पूरा नहीं करवाने पर प्रधानाध्‍यापक एवं उपस्थित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग व नायब तहसीलदार श्री कमलेश डुडवे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
जन जागृति संगम 9302003334: *एडीएम श्री कलेश ने महुडिया राजस्‍व शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं*
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share 
नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्‍व शिविरों में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम मं जीरन तहसील के ग्राम महुडिया में शनिवार को आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर में एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*