शादी से पहले मंगेतर की हत्या: युवती ने 10 हजार में कराई पिटाई, भाई भी साजिश में शामिल

जन जागृति संगम 9302003334


कोटा (इटावा थाना क्षेत्र)। शादी से महज 8 दिन पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवती ने अपने ही मंगेतर की पिटाई करवाकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवती को लड़का पसंद नहीं था, इसलिए उसने शादी टालने के लिए यह खौफनाक साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, युवती ने करीब 10 हजार रुपए देकर बदमाशों को मंगेतर के हाथ-पैर तुड़वाने की सुपारी दी थी। उसका मकसद केवल इतना था कि युवक घायल हो जाए और शादी टल जाए, लेकिन बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
मंदिर भेजकर रास्ते में कराया हमला
घटना को अंजाम देने के लिए युवती ने अपने छोटे भाई को भी साजिश में शामिल किया। योजना के तहत मंगेतर को गौणदी स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर से पानी लाने के लिए भेजा गया। युवक जैसे ही रास्ते में पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक खून बहने के कारण उसे इलाज के लिए कोटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही पूछताछ, आरोपी घायल
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमले में शामिल एक आरोपी मुकुट भी घायल हो गया, जिसके पैर की नस कट गई है और उसका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*