*नारायणगढ़ नगर परिषद द्वारा आयोजित श्री देवनारायण ताखा बावजी के 54 वें मेले का समापन, व्यवसायियों का सम्मान*

जन जागृति संगम न्यूज
रामप्रसाद राठौर 


नारायणगढ़। श्री देवनारायण ताखा बावजी का 54वाँ वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 7 दिवसीय मेले के समापन अवसर पर नगर परिषद द्वारा मेले की शोभा बढ़ाने वाले व्यवसायियों और सहयोगियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।


नगर परिषद द्वारा झूला संचालक, मिष्ठान विक्रेता, खिलौना विक्रेता, सफाई कर्मचारियों सहित मेले से जुड़े सभी सहयोगियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।

मेले का कार्यक्रम इस प्रकार रहा -
मेले का शुभारंभ दिनांक 20.10.2026 को शाम 7:00 बजे से हुआ।



और दिनांक 26.10.2026 को रात्रि 9:00 बजे समापन समारोह आयोजित हुआ।

इस बार आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं होने से नगर की जनता में उत्साह कम नजर आया। लोग आर्केस्ट्रा का इंतजार करते रहे, जिसके न होने से कार्यक्रम फीके रहे।


यह सम्मान समारोह नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष वीरेंद्र रूपरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, किशन कुसमाकर, नंदकिशोर इंदौरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद इंजीनियर मुकेश मालवीय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मेले के दौरान पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और व्यवस्था सराहनीय रही। वहीं दुकानदारों ने कहा कि यदि मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी होता तो मेले का रोमांच और बढ़ जाता और व्यवसाय को भी अधिक लाभ मिलता 

समारोह में कुछ पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*10 दिन के नन्हे मासूम के लिए आगे आई साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4)* *रात 12 बजे उपलब्ध कराई B पॉजिटिव प्लेटलेट्स, परिजनों ने जताया आभार* *अपने लिए तो हर कोई जीता है, मज़ा तो तब है जब किसी और के लिए जिया जाए।* *किसी की मुश्किल में बन जाएँ हम सहारा, यही इंसानियत है, और यही जीवन का सच्चा किनारा।*