*जल गंगा संवर्धन अभियान: नीमच जिले की 114 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित* *जन-भागीदारी से प्रारंभ हुआ जल संरचनाओं का गहरीकरण,* *मनरेगा से अमृत सरोवरों को मिल रही गति*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 26 अप्रैल 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में 21 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक जिले की समस्त 243 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल के आयोजन हेतु कैलेंडर तैयार कर प्रत्येक जल चौपाल के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किए गए हैं।



अभियान प्रारंभ से अभी तक 114 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। 


इनमें ग्रामीणों एवं कृषकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।   जल चौपाल के उपरांत गांव की एक-एक जल संरचना को जन-भागीदारी से गहरीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है।


इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत गत वर्षों के प्रगतिरत जल संचयन कार्यों, खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज एवं अमृत सरोवरों के कार्यों को पूर्ण करने का अभियान भी संचालित किया जा रहा है।


ग्राम सभाओं में नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों से संवाद कर गांव में जल संरचनाओं के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किए गए तथा जल संरचनाओं के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया गया है। अभियान का उद्देश्य भू-जल स्तर बढ़ाना, वर्षा जल का संचयन करना एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सहभागी बनाना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*