*राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो उचित मूल्य दुकानों पर 3.80 लाख से अधिक का जुर्माना* *घसुण्डी जागीर में 3.50 लाख एवं घसुण्डी बामनी दुकान पर 29 हजार रुपये का अर्थदण्ड*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच  संजीव साहू के न्यायालय द्वारा दो दुकानों पर कुल 3,80,383/- रुपये के जुर्माने की वसूली के आदेश पारित किए गए हैं।
कार्रवाई का विवरण:  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  संजीव साहू के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीमच द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान घसुण्डी जागीर एवं उचित मूल्य दुकान घसुण्डी बामनी के विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने पर जांच की गई। जांच में राशन का स्टॉक कम पाया गया, जिसके आधार पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। 
अधिरोपित अर्थदण्ड:  न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच द्वारा 3.80लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया:उचित मूल्य दुकान घसुण्डी जागीर पर 3,50,485/- रुपये  उचित मूल्य दुकान घसुण्डी बामनी पर 29,898/- रुपये  कुल जुर्माना राशि: 3,80,383/- रुपये अधिरोपित किया है। 
      कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बताया, कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन में कटौती करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। सभी उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को नियमानुसार एवं पूर्ण मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया