*वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा* *सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू,* *महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे,,

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 29 अप्रैल 2026, कलेक्टर  चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के निर्देशानुसार जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) के माध्यम से परेशान व जरूरतमंद महिलाओं को लगातार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
     

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा सांवरिया सेठ मंदिर के पास, नीमच सिटी में एक महिला को बदहवास अवस्था में 4 बच्चों के साथ पाया गया।
तत्काल सहायता:  
रेस्क्यू ऑपरेशन: टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला पार्वती (परिवर्तित नाम) व उसके चारों बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
चिकित्सकीय उपचार: 108 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।



बच्चों की देखरेख: चारों बच्चों को सुरक्षित देखरेख हेतु शिशु गृह नीमच में रखा गया है।
प्राथमिक जानकारी:  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मनासा क्षेत्र की निवासी होना पाई गई है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से प्रकरण में आगामी वैधानिक एवं कल्याणकारी कार्यवाही की जाएगी।
      कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने वन स्टॉप सेंटर की टीम के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कोई भी पीड़ित महिला या बालिका 181 महिला हेल्पलाइन या वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है।
 -*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*