*प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए- चंद्रा* *50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें-कलेक्‍टर* *समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 29 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, पंजीयन के लिए बैंकिंग करस्‍पांडेन्‍ट (बी.सी.)के माध्‍यम से तीनों विकासखण्‍ड की एक-एक पंचायत एवं सभी निकायों के एक-एक वार्ड में एक सप्‍ताह में शिविर आयोजित किया जाए। उक्‍त शिविरों के परिणामों के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍ण्‍व, एडीएम  बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
कोज्‍या रात्री चौपाल में प्राप्‍त आवेदनों, समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण करें
बैठक में कलेक्‍टर  चंद्रा ने गत दिनों ग्राम कोज्‍या में रात्रि चौपाल में प्राप्‍त ग्रामीणों के आवेदनों, समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण के निर्देश भी सभी जिला अधिकारियों को दिए है। कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों को निर्देश, कि वे 10 दिन में, रात्रि चौपाल में प्राप्‍त सभी आवेदनों, समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण कर अवगत करवाए। 
जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदन तत्‍काल निराकृत करें
कलेक्‍टर  चंद्रा ने बैठक में जनसुनवाई में गत एक वर्ष में प्राप्‍त आवेदनों के विभागवार निराकरण की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए, कि जनसुनवाई में प्राप्‍त सभी आवेदनों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण कर, प्रतिवेदन आनलाईन दर्ज करें। उन्‍होने कहा,कि प्राप्‍त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का सर्वोच्‍च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभाग 20 तारीख का इंतजार ना करें और अभी से शिकायतों का निराकरण दिन प्रतिदिन करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया