*भारतीय तैलिक साह राठौर महासभा का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 मई को इंदौर में* *नारी सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर होगा मंथन*
जन जागृति संगम न्यूज
इंदौर श्रीराम साहू
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दिल्ली-लखनऊ द्वारा आयोजित 18वां एकदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 24 मई रविवार को अहिल्या परिसर गार्डन, हवा बंगला, द्वारकापुरी इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
अधिवेशन को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से 20 मई 2026 को जिला कार्यालय लेनवेल इंडस्ट्रीज, मरीमाता लोट्स, तीसरी मंजिल, इंदौर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें समाज के राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की। मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक श्रीराम साहू को प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि , राष्ट्रीय अपर महासचिव भोपाल श्री चन्द्रमोहन साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री कैलाश चन्द्र साहू बिजाले, राष्ट्रीय औद्योगिक व्यापार समन्वय प्रकोष्ठ प्रमुख श्री प्रकाश साहू, भारतीय वैलिक साहू राठौर महासभा जिला इन्दौर (म.प्र.) आपका हार्दिक स्वाग नंदन करता है।
राष्ट्रीय व्यापार औद्योगिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अशोक जानकीलाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार औद्योगिक प्रकोष्ठ श्री राधेश्याम साहू जुलवानी, राष्ट्रीय कार्यकारी महिला प्रकोष्ठ सदस्य श्रीमती ललिता दिलीप साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वैजयंती साहू धार, युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंदौर श्री गौरव साहू, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अनुज साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी सतीश साहू, मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री श्यामलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री जमनालाल साहू 'पपीता वाले', पूर्व उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री विनोद साहू,पूर्व प्रचार सचिव श्री दीपक साहू, श्रीमती भारती साहू एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अनीता साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि अधिवेशन का शुभारंभमां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना से होगा। इसके पश्चात पंजीयन एवं स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश नंदलाल साहू नागपुर की मुख्य उपस्थिति में भगवान गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। अधिवेशन में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा, व्यापार एवं युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष, समाज के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान तथा भारतीय तैलिक साहू राठौर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त एवं संगठित करना रहेगा। अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले समाज प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की स्थापना 2 अक्टूबर 2000 को गांधी मेमोरियल हॉल नई दिल्ली में संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू श्री राम नारायण साहू, लखनऊ द्वारा की गई थी। वर्तमान में संगठन देश के 32 प्रांतों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा देश की प्रगति एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए सतत प्रयासरत है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें