*प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित* *दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच , प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान तहत जनभागीदारी सप्ताह एवं गरिमा उत्सव शिविरों का आयोजन 18 से 25 मई 2026 तक किया जा रहा हैं।
इसके तहत बुधवार को ग्राम दलपतपुरा एवं झांझरवाडा में संतृप्ति शिविर आयोजित किए गए। झांझरवाडा के शिविर में 8 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण: ग्राम पालरी, धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में घर-घर जाकर ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: ग्राम कानोड़, कोज्या एवं परिछा में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पालरी में पौधारोपण का कार्य किया।
चयनित सभी ग्रामों के ग्रामीणजनों को लाभान्वित करने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं तथा विभिन्न विभागों के उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियॉं दी। यह जानकारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री राकेश राठौर ने दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें