*फिर लागू होगा 2013 का फार्मूला हर शुक्रवार को कलेक्टर बैठेंगे तहसील कार्यालय लगाएंगे जनता दरबार*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
💥 2013 का फार्मूला फिर होगा लागू💥 शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किया था इस फार्मूले को लागू हर शुक्रवार को कलेक्टर बैठेंगे तहसील कार्यालय लगाएंगे जनता दरबार💥💥💥💥💥मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त से 'जन विश्वास अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार सरकार जनता के द्वार पहुंचेगी और मंत्री, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी जिलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे तथा मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
💥💥💥💥
राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अभियान के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें।💥💥💥💥
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जन विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता तथा सरकार के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। प्रदेशभर में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाले इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सरकार का मानना है कि यह पहल सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
💥💥💥💥💥 जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति
💥 शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किया था इस फार्मूले को लागू

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें