*संतरे के बगीचे में केमिकल डालकर पौधे नष्ट करने का आरोप, तीन पर केस* इधर *मैरिज प्रमाणपत्र पर 1,000 शुल्क वसूली का विरोध, कांग्रेस ने उठाए सवाल*

जन जागृति संगम न्यूज
जेपी तेलकार 


*संतरे के बगीचे में केमिकल डालकर पौधे नष्ट करने का आरोप, तीन पर केस*
पिपलिया । थाना पिपलिया मंडी क्षेत्र में संतरे के बगीचे को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। 
फरियादिया ममता पाटीदार (34) निवासी बालागुड़ा (हाल मुकाम ग्वाल तालाब, थाना जीरन, जिला नीमच) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने संतरे के खेत पर पहुंची। वहां देखा कि उसके मामा ससुर रमेश पाटीदार, सास राधाबाई पाटीदार तथा ननद के पुत्र अजय पाटीदार ने कथित रूप से किसी केमिकल का उपयोग कर संतरे के पौधों को सुखा दिया, जिससे बगीचे को काफ़ी नुकसान हुआ। शिकायत के अनुसार जब ममता ने इस संबंध में रमेश पाटीदार से पूछताछ की तो उन्होंने कथित रूप से कहा कि "जो करना है कर लो।" इसके बाद तीनों आरोपियों ने संतरे के बगीचे के विवाद को लेकर अश्लील गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।
--------

: 
*मैरिज प्रमाणपत्र पर 1,000 शुल्क वसूली का विरोध, कांग्रेस ने उठाए सवाल*
पिपलिया मंडी । नगर परिषद नारायणगढ़ में विवाह प्रमाणपत्र (मैरिज सर्टिफिकेट) बनाने के लिए 1,000 शुल्क लिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि क्षेत्र की अन्य नगर परिषदों में यही प्रमाणपत्र मात्र 140 शुल्क में जारी किया जा रहा है, जबकि नारायणगढ़ में लोगों से कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। सोमवार को जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, वरिष्ठ नेता बाबुखा मेवाती, रामचंद्र करुण, अजित कुमठ, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष पाटीदार एवं पूर्व मंडलम अध्यक्ष कैलाश बंगारिया ने इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अफसर मंसूरी ने जानकारी दी कि उनकी पुत्री का विवाह 27 जुलाई 2025 को हुआ था। आवश्यक कार्य के लिए विवाह प्रमाणपत्र बनवाने हेतु उन्होंने शपथ पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए, जिस पर लगभग 1,700 का अन्य खर्च आया। इसके बाद नगर परिषद द्वारा उन्हें बताया गया कि मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अलग से 1,000 शुल्क जमा करना होगा।इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद मल्हारगढ़ और पिपलिया की शुल्क व्यवस्था की जानकारी ली, जहां विवाह प्रमाणपत्र का शुल्क मात्र 140 बताया गया। उन्होंने शाखा प्रभारी अरविंद ओसले से भी इस संबंध में चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नारायणगढ़ नगर परिषद द्वारा अन्य नगर परिषदों की तुलना में लगभग दस गुना अधिक शुल्क वसूला जा रहा है, जो आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ है। उन्होंने मांग की कि यह अतिरिक्त शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए और अन्य नगर परिषदों की तरह समान शुल्क लागू किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद ने शीघ्र ही इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*