*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा 12 दिवसीय ‘भारत यात्रा’ का आयोजन*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा समाज के युवाओं एवं महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज में एकता और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से अक्टूबर 2026 में 12 दिवसीय ‘भारत यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा मुंबई से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र, दमन एवं दीव, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी तथा नागपुर में इसका समापन होगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में समाज के सदस्यों के साथ संवाद, युवा एवं महिला जागरूकता, सामाजिक एकता तथा मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महासभा का उद्देश्य इस यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट करना तथा सामाजिक विकास के लिए सामूहिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने समाज के सभी सदस्यों से इस भारत यात्रा को सफल बनाने तथा सामाजिक जागरूकता के इस अभियान में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।
भारत यात्रा के प्रथम चरण का नेतृत राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी गुप्ता करेंगे,यात्रा में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीनारायण साह-गुजरात,श्री जितेंद्र साहू,धार म.प्र.सुनील गुप्ता मुम्बई,आनंदकुमार गुप्ता मुम्बई व जितेंद्र गुप्ता मुम्बई शामिल रहेंगे

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥