*डॉ. हमीर सिंह राठौर को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड-2026 से सम्मानित*
जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर
जावरा। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानव सेवा एवं मानवीय दायित्वों के निर्वहन के लिए जावरा के जनरल फिजिशियन डॉ. हमीर सिंह राठौर को प्रतिष्ठित ‘पद्म भूषण स्व. डॉ. एस.के. मुखर्जी राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।
सत्कार कला कल्याण समिति, इंदौर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह सम्मान मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री विवेक रूसिया जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
समिति द्वारा डॉ. राठौर को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानव सेवा तथा मानवीय दायित्व का सर्वोत्तम निर्वहन करने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण एवं सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया।
इंदौर में 30 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में मिले इस सम्मान पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने डॉ. हमीर सिंह राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें