*21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं कथा के भव्य आयोजन में शामिल हुई श्रीमती रानी साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
सिरोंज विदिशा
पवित्र सावन महीना में पूरे देश में भगवान शिव को समर्पित भव्य आयोजन, कार्यक्रम,पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, कथा भागवत आयोजन ,भंडारा आदि सम्पन्न हो रहे है। विदिशा जिला के सिरोंज में श्याम वाटिका गार्डन में भव्य 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, पूजन हवन आयोजन , श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 17 अगस्त से शुभारंभ हुआ। 26 अगस्त को समापन आयोजन आदि कार्यक्रम होगा। विद्वान कथा वाचक पंडित श्री शिवकुमार गुरुजी के मुखारविन्द से भक्त जन कथा आनंद रस प्राप्त कर रहे है। श्री जय अनुमान सेवा समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू ने बताया कि आयोजन में सैकड़ों हजारों की संख्या में भक्त जन, माताएं बहिनें ,युवा,बच्चे बच्ची पधार रहे है एवं शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक कर रहे है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें