*​रतलाम के टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का चयन ट्रायल 12 अक्टूबर को*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


​रतलाम। आगामी 31वीं सब-जूनियर (अंडर-17) राष्ट्रीय प्रतियोगिता (1 से 4 दिसंबर, कटरा, जम्मू-कश्मीर) एवं 34वीं जूनियर (अंडर-19) राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (24 से 27 दिसंबर, बलिया, उत्तर प्रदेश) के लिए मध्य प्रदेश टीम का गठन किया जाना है। इस हेतु रतलाम टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
​एसोसिएशन के सचिव यश बारिया ने बताया कि ट्रायल 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे श्री मात्र विद्या मंदिर, बड़बड़ रोड (गंगासागर कॉलोनी के पास), रतलाम में आयोजित होगा। खिलाड़ियों को दोपहर 2:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
​पात्रता एवं दिशा-निर्देश:
​आयु सीमा: अंडर-17 वर्ग के लिए जन्म 1 दिसंबर 2009 के बाद तथा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म 20 दिसंबर 2007 के बाद का होना अनिवार्य है।
​दस्तावेज: खिलाड़ियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), स्कूल मार्कशीट तथा माता-पिता/अभिभावक का सहमति पत्र (NOC) की 2-2 छायाप्रतियां लानी होंगी।
​किट: खिलाड़ी प्रॉपर स्पोर्ट्स किट में आएं तथा स्वयं का बैट अवश्य लाएं। ट्रायल लाइट वेट टेनिस बॉल से होगा।
​इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम, पता, उम्र व जन्मतिथि 11 अक्टूबर 2026 तक व्हाट्सएप/संपर्क नंबर 7723039146 अथवा 8817193775 पर भेजकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*