*सेवा सेतु अभियान अन्तर्गत सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में शून्य प्रगति पर कलेक्टर ने की चार तहसीलदारों के विरुद्ध कार्यवाई* *कार्य नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर 02 दिवस के वेतन की कटौती किये जाने संबंधी आदेश जारी*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9425490641
रतलाम 10 नवंबर 2026/ राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" के तहत 03 अक्टूबर 2026 विकासखंड स्तर पर एवं 04 अक्टूबर 2026 को नगरीय क्षेत्र/जोन स्तर पर हितग्राहियों के कल्याण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया था।
उक्त अभियान की समीक्षा में तहसीलदार पिपलौदा, जावरा, बाजना, ताल की CM Helpline शिकायतों के लंबित प्रकरणों के निराकरण में पिछले 2 दिनों से शून्य (Zero) प्रगति होने से श्री निर्भयसिंह पटेल, तहसीलदार, तहसील ताल, श्री देवेन्द्र कुमार दानगढ़, तत्कालीन तहसीलदार तहसील बाजना वर्तमान रतलाम शहर, श्री पंकज पवैया तहसीलदार तहसील जावरा, श्रीमती पिंकी साठे तहसीलदार तहसील पिपलोदा के विरूद्ध कार्य नहीं तो वेतन नहीं (No Work No Pay) के सिद्धांत के आधार पर 02 दिवस के वेतन की कटौती किये जाने संबंधी आदेश जारी किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें