*मिट्टी के दीपक, मूर्तियां एवं सजावटी सामग्री बनाने वाले कुम्हार समुदाय को मिलेगा प्रोत्साहन* *कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जारी किए निर्देश* *स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों में निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराने के आदेश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मंदसौर। दीपावली पर्व के अवसर पर पारंपरिक मिट्टी शिल्पकला को बढ़ावा देने तथा कुम्हार समुदाय के लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कुम्हार समुदाय के पारंपरिक शिल्पकारों द्वारा निर्मित मिट्टी की माता जी की मूर्तियां, दीपक, खिलौने एवं सजावटी सामग्री के विक्रय हेतु स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इन शिल्पकारों से किसी भी प्रकार का किराया अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आमजन को अधिक से अधिक मिट्टी के उत्पाद खरीदने एवं उनका उपयोग करने हेतु समाचार माध्यमों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रेरित किया जाए, ताकि पारंपरिक कुम्हार समुदाय के लोगों को रोजगार एवं आर्थिक संबल मिल सके।

इस पहल से स्थानीय कुम्हार समुदाय की पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा तथा दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपक एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा! 
जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

शांति समिति की बैठक संपन्न

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*