*विद्यार्थियों ने किया मंदसौर यूनिवर्सिटी का औद्योगिक भ्रमण* *तकनीकी शिक्षा, आधुनिक मशीनों और रोबोटिक्स की जानकारी लेकर विद्यार्थियों ने भरी करिअर की नई उड़ान*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा 



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ के विद्यार्थियों ने नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यालय के IT/ITES एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक कार्यप्रणाली एवं भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना तथा उन्हें अपने करिअर के नए अवसरों की दिशा में प्रेरित करना था।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, मैकेनिकल विभाग एवं कंप्यूटर विभाग प्रमुख रहे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी उपकरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विशेषज्ञों एवं संबंधित विभागों के प्राध्यापकों द्वारा प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी गतिविधियों को नजदीक से देखा और अपने मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की ओर से व्यावसायिक प्रशिक्षक अर्पित जोशी द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री नरेंद्र जी नाहटा साहब को धन्यवाद स्वरूप आभार पत्र भेंट किया गया। साथ ही सहायक व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री राजकुमार जी पाटीदार एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री दिनेश चंद्र जी सांखला द्वारा भी विश्वविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती रेनू कच्छावा, श्रीमती मधुबाला शर्मा एवं कराटे प्रशिक्षिका तंजिला पठान भी उपस्थित रहीं।
विद्यालय परिवार का मानना है कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, नवाचार, आत्मविश्वास एवं भविष्य में रोजगार के प्रति जागरूकता विकसित होती है।
हुनर है तो रोजगार है — इसी संकल्प के साथ विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*