नीमच : भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती मनाई गई
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर आज 10/11/26 मंगलवार को शाम 5 बजे भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने भारत माता कि जय, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे, कोन बनाता हिन्दुस्तान भारत का मजदूर किसान जैसे जयघोष के साथ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जन्म जयंती मनाई गई!
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मध्यप्रदेश बाह्य स्रोत बिजली कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव रामाशीष चौहान द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिलाध्यक्ष नितिन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष नागदा, बाह्य स्रोत के कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान, बिजली कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह परिहार, मोहित भट्ट, मोहित शर्मा, अखिल भारतीय वनवासी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला सदस्य मुकेश यादव,राहुल, पवन, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें